उपखंड कुशलगढ़ का सबसे बड़ा तीर्थ क्षेत्र हैं अतिशय जैन तीर्थ अंदेश्वर पार्श्वनाथ।दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर यहां पर हर साल दो दिन तक मेला भरता है। इस मेले में राजस्थान के अलावा गुजरात और मध्यप्रदेश के श्रद्धालु आते हैं। शहर से 40 किमी दूर नेशनल हाईवे पर कलिंजरा के पास यह तीर्थ क्षेत्र स्थित है। यहां पर पहाड़ी पर भगवान अंदेश्वर का जिन मंदिर बना हुआ है। जहां स्वर्ण कलश के साथ ध्वजा लहरा रही है, जो अंदेश्वर पार्श्वनाथ के नाम से विख्यात है। किवंदती है कि एक किसान द्वारा हल से जमीन जोतने के दौरान भगवान पार्श्वनाथ की प्राचीन मूर्ति निकली, जिसे ग्रामीणों ने एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे विराजित कर पूजा अर्चना करने लगे।कुछ दिन बाद कलिंजरा के घोड़ा भीमचंद्र महाजन को स्वप्न में आने के बाद भगवान पार्श्वनाथ का वास्तविक रूप प्रकाश में आया। इसकी सूचना दिगंबर जैन बीस पंथी पंच कुशलगढ़ को होने पर यहां जैन समाजजनों का आना शुरू हो गया।यहां प्रतिष्ठापित अंदेश्वर पार्श्वनाथ की मूर्ति श्याम वर्ण की 12-13वीं शताब्दी की प्रतीत हो रही है। यहां मंदिर का निर्माण होने के बाद मूर्ति की विधिवत प्रतिष्ठा संवत 1965 में हुई। बाहर के मंदिर की पंच कल्याण प्रतिष्ठा संवत 1992 में हुई। मंदिर क्षेत्र में आध्यात्मिक चित्र युक्त आकर्षक रंगीन कांच से कलाकृति का कार्य करवाया गया है, जहां मंदिर के ठीक सामने संगमरमर युक्त 41 फीट 3 इंच का मानस्तंभ, चौबीसी, विशाल खड़गासन त्रिमूर्ति स्थापित है। यहां की संपूर्ण व्यवस्था श्री समस्त दिगंबर जैन पंच महाजन दशाहुमड़ बीसपंथी समाज कुशलगढ़ की ओर से की जाती है। समीपवर्ती तीर्थ क्षेत्र: वागोल पारसनाथ 14 km , गोमटेश बाहुबली कलिंजरा 10 km , सम्मेद शिखर रचना नौगामा 16 km, बांसवाड़ा 30 km,
पता | श्री अंदेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, अंदेश्वर, जिला - बांसवाड़ा (राजस्थान) |
संपर्क | 09413625158 |
ईमेल | jainesdata.com |
रहने की / आवास सुविधा | धर्मशाला |
निकटतम रेलवे स्टेशन | दाहोद रेलवे स्टेशन |
निकटतम हवाई अड्डा | उदयपुर हवाई अड्डा |
दिल्ली से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 860 Km |
आगरा से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 803 Km |
जयपुर से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 542 Km |
Address | Shri Andeshwar Parshvnath Digamber Jain Atishaya Kshetra, Andeshwar, District - Banswara (Rajasthan) | |
Contact No | 09413625158 | |
jainesdata.com | ||
Accommodation/accommodation/facility | Hospice | |
State | Rajasthan | |
Nearest Railway Station | Dahod Railway Station | |
Nearest Airport | Udaipur Airport | |
Distance of Temple from Delhi by road | 860 Km | |
Distance of Temple from Agra by road | 803 Km | |
Distance of Temple from Jaipur by road | 542 Km |