Click Here for Free Matrimonial Registration at Jain4Jain.com   Get Premuim Membership to Contact Profiles   

Das Lakshan

  • उत्तम क्षमा धर्म: उत्तम क्षमा धर्म हमारी आत्मा को सही राह खोजने और क्षमा को जीवन में, व्यवहार में लाना सिखाता है, जिससे सम्यक दर्शन प्राप्त होता है।
  • उत्तम मार्दव धर्म: अपनाने से मान व अंहकार का मर्दन हो जाता है और व्यक्ति सच्ची विनयशीलता को प्राप्त करता है।
  • उत्तम आर्जव धर्म: अपनाने से मन एकदम निष्कपट तथा राग द्वेष से रहित हो जाता है।
  • जिसकी वाणी व जीवन में सत्य धर्म अवतरित हो जाता है,उसकी संसार सागर से मुक्ति निश्चित है।
  • जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया है व संतोष धारण कर लिया है,उसका जीवन परम शांति को उपलब्ध हो जाता है।
  • जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में संयम धारण कर लिया है,उसका जिवन सार्थक तथा सरल है।
  • शास्त्रों में वर्णित बारह प्रकार के तप से जो मानव अपने तन मन जीवन को शुद्ध करता है, उसके जन्मों जन्मों का कर्म नष्ट हो जाते हैं।
  • त्याग धर्म: करने वाले व्यक्ति को मुक्ति अवश्य मिलती है तथा देवता भी उन्हें नमन करते हैं।
  • जिस व्यक्ति ने शास्त्रों में वर्णित चोबीस प्रकार के परिग्रहों का त्याग कर लिया है, वो परम मोक्ष सुख पाने का हकदार है।
  • उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म: व्रत पालने वाले को मोक्ष लक्ष्मी अवश्य प्राप्त होती है।