ऐसे विशाल चमत्कारी 1400 वर्ष प्राचीन प्रतिमा एवं मंदिरजी के , जो राजस्थान के डूंगरपुर जिले के डेचा (ओबरी) गांव में स्थित हैं।
श्री 1008 आदिनाथ एवं पार्श्वनाथ शिखर बंद दो मंदिर जी, श्री 1008 शामरिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र, डेचा ।
मंदिरजी का इतिहास :-
लोकोक्तियों के अनुसार भगवान आदिनाथ की प्रतिमा डेचा गाँव के एक कुँए से प्राप्त हुई थी, प्राप्त हुई प्रतिमा खंडित थी, फिर भी भाविकों ने उसे जिनालय में विराजमान कर दी।
एक दिन ओबरी के जैन पाठशाला के पंडित मगनलाल जी दर्शनार्थ पहुचे, उन्होंने श्रावको को समझाया कि खंडित प्रतिमा पूजनीय नहीं होती हैं। इसे विसर्जित कर दिया जाये।
उसी रात को पंडित जी निन्द्रित अवस्था में खांट से गिरे मानो उन्हें किसी ने उठाकर पटका हो। तदुपरांत पंडित जी ने एक स्वप्न देखा की भगवान आदिनाथ उन्हें संकेत दे रहे है, गुड़ और घी को मिलाकर उसमे मूर्ति रख दो, मूर्ति का सिर और धड़ पुनः जुड़ जाएगा।
दूसरे दिन पंडित जी ने समाज के सामने घटना का उल्लेख किया और मूर्ति को गुड़ और घी में रखने का प्रस्ताव रखा । आश्चर्य यह है कि मूर्ति का सिर और धड़ पुनः जुड़ गए। आज भी प्रतिमा पर जुड़े होने के निशान स्पष्ट दिखाई देते है ।
मंदिर जी में विराजित प्रतिमा जी :-
1 श्री 1008 आदिनाथ भगवान (अतिशयकारी)
2. श्री 1008 शामरिया पार्श्वनाथ भगवान (चमत्कारी)
3. श्री 1008 महावीर भगवान
4. श्री 1008 शांतिनाथ भागवान
मंदिर तक पहुचने का मार्ग -
डूंगरपुर (राज.) से 35 किमी. , उदयपुर (राज.) से 145 किमी, अहमदाबाद (गुज.) से 200 किमी, सागवाड़ा (राज.) से 15 किमी, बांसवाड़ा (राज.) से 100 किमी ।
सिद्धांत चक्रवर्ती तपस्वी सम्राट आचार्य 108 श्री सन्मति सागर जी महाराज के अशीर्वाद से एवं परम पूज्य विदुषी गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री सौभाग्यमति माताजी की प्रेरणा से यहाँ पर भव्य जिन मानस्तम्भ, भव्य सिंह द्वार, गुरु मंदिर, संत भवन, वातानुकूलित धर्मशाला, सुविधायुक्त भोजनशाला एवं जिन वेदियों के निर्माण का कार्य चल रहा है।
समीपवर्ती अतिशय क्षेत्र - श्री 1008 भगवान श्रेयांसनाथ दिगम्बर जैन बावन 52 जिनालय महामेरु मन्दिरजी आँतरी (चमत्कारी कलिकुंड 1008 श्री पार्श्वनाथजी - ऋषिमंडल यंत्रजी अतिशय क्षेत्र), जिला - डूंगरपुर (राजस्थान) (दुरी - 10 Km)
पता | श्री 1008 शामरिया पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, डेचा (ओबरी), जिला-डूंगरपुर (राजस्थान) |
संपर्क | 8965496546 |
ईमेल | tirthdharam@gmail.com |
रहने की / आवास सुविधा | धर्मशाला |
राज्य | राजस्थान |
निकटतम रेलवे स्टेशन | डूंगरपुर रेलवे स्टेशन |
निकटतम हवाई अड्डा | उदयपुर हवाई अड्डा |
दिल्ली से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 839 Km |
आगरा से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 770 Km |
जयपुर से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 511 Km |
Address | Shri 1008 Shamaria Parshvnath Digamber Jain Atishaya Kshetra, Decha (Obri), District-Dungarpur (Rajasthan) |
Contact No | 8965496546 |
tirthdharam@gmail.com | |
Accommodation/accommodation/facility | Hospice |
State | Rajasthan |
Nearest Railway Station | Dungarpur Railway Station |
Nearest Airport | Udaipur Airport |
Distance of Temple from Delhi by road | 839 Km |
Distance of Temple from Agra by road | 770 Km |
Distance of Temple from Jaipur by road | 511 Km |