एक सहस्राब्दी वर्ष पूर्व चम्पावती नगरी के नाम से प्रतिष्ठित काल के प्रकोप से ध्वंस होने के पश्चात् डेह ग्राम के नाम से पुर्नस्थापित हुई। समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के रूप में सन् ११६२ ई. में निर्मित चन्द्रप्रभ मंदिर स्थित है। लगभग १०० वर्ष पूर्व इस ग्राम में २०० दिगम्बर जैन परिवार निवास करते थे। लगभग १०० वर्ष बाहर जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई देखते ही देखते डेह के मूल निवासियों के अनेक वंशज भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों में स्थायी रूप से रहकर व्यापार एवं सर्विस करने लगे। इस ग्राम के पूर्वज जहा भी गए अपने आप को इस ग्राम से अपने आपको किसी न किसी रूप में जोड़े रखे। वर्तमान में जितने भी जैन परिवार डेह में रह गए हैं उनमें चाहे वे तेरहपंथी या बीसपंथी हो, आपस का भाईचारा अनुकरणीय है। यहाँ के सभी प्राचीन प्रतिमाओं की भक्ति से उनके कार्यों की सिद्धि होती है और समय—समय पर यहां चमत्कार भी होते हुए देखे गये हैं। मूलनायक चंद्रप्रभ भगवान के अतिरिक्त इस मंदिर में निम्नांकित अभिलेखित प्रतिमायें भी विराजमान हैं।
केसरियां पाषण रंग की आदिनाथ प्रतिमां —पद्मप्रभु, नेमिनाथ, चंद्रप्रभु की प्रतिमायें एवं अजितनाथ आदिनाथ एवं सुपाश्र्वनाथ की प्रतिमायें।
उपरोक्त के अतिरिक्त धातु की २४ प्रतिमायें हैं
इस मंदिर में बाहुबली की प्रतिमा जोकि दक्षिण शैली की कलात्मक शिल्पयुक्त है, उल्लेखनीय है। इस पर किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं है। परन्तु इस प्रतिमा की शिल्प—शैली को देखते हुए दसवीं शताब्दी के उत्तरार्थ की मालूम होती है। पुरातत्व विभाग पश्चिम विभाग द्वारा इसे ९ वीं शताब्दी की माना है।
श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी मंदिर जिसे आमतौर पर "नसिया जी" कहा जाता है, यह मंदिर लुनवा बस स्टैंड पर स्थित है। यह मंदिर लुनवा गांव में एक और चमत्कार है। इस मंदिर का अपना इतिहास है, लगभग 75 साल पहले एक किसान द्वारा पानी का कुआं बनाने के लिए जमीन की खुदाई के दौरान "भगवान श्री चंद्र प्रभु और भगवान श्री शांतिनाथ" की मूर्ति मिली थी, मूर्ति को उचित अनुष्ठानों के साथ नेमिनाथ स्वामी मंदिर में रखा गया था। इससे ग्रामीणों में हर्ष और ऊर्जा का माहौल है।
पता | श्री दिगंबर जैन बीसपंथी चंद्रप्रभु मंदिर, डेह, जिला-नागौर (राजस्थान) |
संपर्क | 09985245685 |
ईमेल | dehtrith@gmail.com |
रहने की / आवास सुविधा | धर्मशाला |
राज्य | राजस्थान |
निकटतम रेलवे स्टेशन | नागौर रेलवे स्टेशन |
निकटतम हवाई अड्डा | जयपुर हवाई अड्डा |
दिल्ली से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 420 Km |
आगरा से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 510 Km |
जयपुर से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 275 Km |
Address | Shri Digambar Jain Bisapanthi Chandraprabhu Temple, Deh, District-Nagaur (Rajasthan) |
Contact No | 09985245685 |
dehtirth@gmail.com | |
Accommodation/accommodation/facility | Hospice |
State | Rajasthan |
Nearest Railway Station | Nagaur Rail Way Station |
Nearest Airport | Jaipur Airport |
Distance of Temple from Delhi by road | 420 Km |
Distance of Temple from Agra by road | 510 Km |
Distance of Temple from Jaipur by road | 272 Km |