बूंदी जिले में नैनवां समिति पंचायत का एक छोटा सा गांव जहां शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय भी है।
गाँव में अति प्राचीन जैन मंदिर है। श्रावकों से मिली जानकारी के अनुसार यह मंदिर लगभग 300 साल पुराना है।
मंदिर जी में मूल नायक 1008 श्री पार्श्व नाथ भगवान की महान अतिशय कारी अलौकिक प्रतिमा जी की मूर्ति है।
मंदिर जी में 27 प्रतिमाएं हैं। यह प्रतिमा जी संवत 1826 मे सवाई माधोपुर पंच कल्याण मे प्रतिष्ठित होने का प्रमाण है।
भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा संवत 2022 के बांसुरी पंच कल्याण में प्रतिष्ठित हुई एवं भगवान शांतिनाथ जी की प्रतिमा संवत 2006 के पंच कल्याण एवं पंच कल्याण में प्रतिष्ठित है।
दो प्रतिमा सिद्ध परमेष्ठी भगवान की दो चौबीसी मूर्ति एवं शेष पाषाण की है। एक प्रतिमा काले पाषाण की भगवान पंच बालयति जी की है।
वर्तमान में मंदिर जी के अध्यक्ष श्री बद्दी कुमार जी इवेम मंत्री और कार्यवाहक श्री विमल कुमार जी पोटल्या के पास हैं। प्राचीन काल से ही मंदिरों के विकास में नये आयाम जुड़ते गये। मंदिर जी का भव्य स्वरूप जो आज है, सभी श्रावकों का सहयोग प्राप्त है
श्री विमल कुमार जी पोटल्या एवं प्रवीण कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय के लिए कई प्रस्तावित प्रस्ताव हैं जिनमें से कई पर कार्य भी शुरू हो चुका है।
मंदिर जी में नित्य अभिषेक, पूजा एवं शांतिधारा बड़ी भक्ति भाव सेवा श्रावक श्राविकाये करती है। दस लक्षण पर्व हो या मोक्ष या कल्याण फिर कोई भी आयोजन हो सभी मे पुरुषो के साथ महिला मंडल भी बड़े उत्साह से भाग ले।
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बाई सभी महिलाओं को प्रेरित करती रहती है। गाँव छोटा है परिवार भी केवल 13 ही है पर मंदिर जी भव्यता किसी भी बड़े शहर से कम नहीं है।
यह गाँव के अवशेषों से बना है और रियासत काल का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है। एन एच 148 डी पर यातायात की सुविधा उपलब्ध है। ड्रगरी से 55 किमी और कोटा से 100 किमी की दूरी है।
पता | श्री श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जजावर, तहसील-नैनवा, जिला-बूंदी (राजस्थान) |
संपर्क | 8432728210 |
ईमेल | jaindharam@gmail.com |
रहने की / आवास सुविधा | धर्मशाला |
राज्य | राजस्थान |
निकटतम रेलवे स्टेशन | इंदरगढ़ रेलवे स्टेशन |
निकटतम हवाई अड्डा | जयपुर हवाई अड्डा |
दिल्ली से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 419 Km |
आगरा से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 350 Km |
जयपुर से मंदिर की दूरी सड़क द्वारा | 241 Km |
Address | Shri Shri 1008 Parshvnath Digamber Jain Mandir, Jajawar, Tehsil-Nainwa, District - Bundi (Rajasthan) |
Contact No | 8432728210 |
jaindharam@gmail.com | |
Accommodation/accommodation/facility | Hospice |
State | Rajasthan |
Nearest Railway Station | Indergarh Railway Station |
Nearest Airport | Jaipur Airport |
Distance of Temple from Delhi by road | 419 Km |
Distance of Temple from Agra by road | 350 Km |
Distance of Temple from Jaipur by road | 241 Km |