Click Here for Free Matrimonial Registration at Jain4Jain.com   Get Premuim Membership to Contact Profiles   

Nar Tan Ratn Amol / नर तन रत्न अमोल

ऊंचे ऊंचे शिखरों वाला है रे, तीरथ हमारा
तीरथ हमारा हमें लागे है प्यारा ॥

श्री जिनवर से भेंट करावे, जग को मुक्ति मार्ग दिखावे
मोह का नाश करावे रे, ये तीरथ हमारा ॥

शुद्धातम से प्रीति लगावे, जड चेतन को भिन्न बतावे
भेद विज्ञान करावे रे, यह तीरथ हमारा ॥

भाव सहित वंदे जो कोई, ताहि नरक पशुगति नहिं होई
भेद विज्ञान करावे रे, ये तीरथ हमारा ॥

रंग राग से भिन्न बतावे, शुद्धातम का रूप बतावे
मुक्ति का मारग दिखावे रे, ये तीरथ हमारा ॥