Click Here for Free Matrimonial Registration at Jain4Jain.com   Get Premuim Membership to Contact Profiles   

Samyak Darshan Pooja / सम्यग्दर्शन पूजा

(पूजन विधि निर्देश)

(दोहा)

सिद्ध अष्ट -गुणमय प्रगट, मुक्त-जीव-सोपान ।
ज्ञान चरित जिंह बिन अफल, सम्यक्दर्श प्रधान ।।
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शन ! अत्र अवतर अवतर संवौषट्! (आह्वाननम्)
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शन !अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:! (स्थापनम्)
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शन ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्! (सन्निधिकरणम्)

(सोरठा)

नीर सुगंध अपार, तृषा हरे मल-छय करे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ-अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा ।१।

जल केसर घनसार, ताप हरे शीतल करे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ-अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय संसारताप-विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा ।२।

अछत अनूप निहार, दारिद नाशे सुख भरे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ-अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय अक्षयपद-प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा ।३।

पुहुप सुवास उदार, खेद हरे मन शुचि करे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ-अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय कामबाण- विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।४।

नेवज विविध प्रकार, छुधा हरे थिरता करे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ-अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय क्षुधारोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा ।५।

दीप-ज्योति तमहार, घट-पट परकाशे महा |
सम्यग्दर्शन सार, आठ अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय मोहांधकार-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।६।

धूप घ्रान-सुखकार, रोग विघन जड़ता हरे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय अष्टकर्म-दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।७।

श्रीफल आदि विथार, निहचे सुर-शिव-फल करे |
सम्यग्दर्शन सार, आठ अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांग सम्यग्दर्शनाय मोक्षफल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।८।

जल गंधाक्षत चारु, दीप धूप फल फूल चरु |
सम्यग्दर्शन सार, आठ अंग पूजूं सदा ||
ॐ ह्रीं श्री अष्टांगसम्यग्दर्शनाय अनर्घ्यपद-प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।९।

जयमाला

(दोहा)

आप आप निहचै लखे, तत्त्व-प्रीति व्योहार |

रहित दोष पच्चीस हैं, सहित अष्ट गुन सार ||१||

(चौपाई मिश्रित गीताछंद)

सम्यक् दरशन-रत्न गहीजे, जिन-वच में संदेह न कीजे |
इहभव विभव-चाह दु:खदानी,परभव भोग चहे मत प्रानी ||२||

प्रानी गिलान न करि अशुचि लखि, धरम गुरु प्रभु परखिये |
पर-दोष ढंकिये धरम डिगते, को सुथिर कर हरखिये ||३||

चहुँसंघ को वात्सल्य कीजे, धरम की प्रभावना |
गुन आठ सों गुन आठ लहि के, इहाँ फेर न आवना ||४||
ॐ श्री अष्टांगसहित-पंचविंशति-दोषरहित-सम्यग्दर्शनाय जयमाला-पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।